Psycho Simon / साइको सिमोन - ग्रेडिअस बुक स्टोर
SUBTOTAL :

Follow Us

Hindi Books Hindi E-Book by Gradias Hindi Paperback by Gradias price_₹250
Psycho Simon / साइको सिमोन

Psycho Simon / साइको सिमोन

Hindi Books Hindi E-Book by Gradias Hindi Paperback by Gradias price_₹250
Short Description:
Psycho Simon एक गंभीर और अंधेरी क्राइम कहानी है, जहाँ अपराध अचानक नहीं होते, बल्कि सालों पहले बोए गए बीजों से जन्म लेते हैं। छुपे हुए हथियार...

Product Description

 

  • ₹250.00
  • by Ashfaq Ahmad  (Author)
  • Book: Psycho Simon
  • Paperback: 218 pages
  • Publisher: Gradias Publishing House
  • Language: Hindi
  • ISBN-13: 978-8199763456
  • Product Dimensions: 22 x 14 x 2 cm
डेविड सीरीज की पांचवीं कहानी— इस बार उत्तराखंड और हिमाचल की सरहद पर, दूर-दराज में बसे एक ऐसे आइसोलेटेड गांव में, जहां अपराध की कोई गुंजाइश नहीं थी… मगर वह डेविड ही क्या, जिसके आसपास कोई अपराध न हो। उसके पहुंचने के फौरन बाद गांव की शांत फ़िजा में किसी अपराध की गूंज सुनाई देने लगती है, एक हत्या और एक अपहरण के साथ कुछ ऐसा खेल शुरू हो जाता है, जिसे ठीक से समझना भी मुश्किल होता है, क्योंकि उस खेल में शामिल खिलाड़ियों को लेकर यह तय नहीं हो पाता कि वे इंसान थे या कुछ और।



अकेले वही नहीं थे, जो डेविड के लिये सरदर्द थे, उनसे बड़ी वह लड़की थी जो रहस्य से भरी थी। उसके साथ रह कर भी यह समझना मुश्किल होता है कि उसकी हकीक़त आखिर है क्या— क्यों उसे ख़ून देखना पसंद है, क्यों वह हर चीज़ में नुक्स देखना चाहती है और वाकई में उसे लोगों को तकलीफ़ देना पसंद था या उनसे ख़ुद तकलीफ़ पाना। किसी पल में वह एक मासूम सी लड़की होती थी और किसी पल में एक शातिर बला।



आख़िर क्यों शुरू हुआ था उस शांत गांव में अपराध का सिलसिला? कौन थे वे लोग जो वहां भूत की तरह नज़र आते थे और कुछ खोजते रहते थे? आख़िर क्या खोज रहे थे वे और ख़ुद वे रहस्यमयी लोग एक दूसरे के दुश्मन क्यों थे? क्या था सिमोन का कैरेक्टर जो डेविड के लिये एक पहेली बनी हुई थी?


To Buy this Book, Click Here:


0 Reviews:

Post Your Review